Hindi (हिंदी) Model Paper 2023 of UP Board Class 9 Model Question Paper for Session 2022-23- modelpaper.info

Hindi (हिंदी) Model Paper 2023 of UP Board Class 9 Latest Model Question Paper for Session 2022-23- modelpaper.info

Science Model PaperClass 9 Hindi Model Paper- Hindi (हिंदी) Model Paper 2023 of UP Board Class 9 Model Question Paper for Session 2022-23- modelpaper.info- Based on 30% Reduced Syllabus Download Paper PDF- Download.

up board Class 9 Sample Papers  2022-23 in PDF Format. 2022-23 Hindi  Model Paper -Sample Papers for class 9 with solutions in English, Hindi, Maths, Science, Social Science as per the latest UPMSP and NCERT syllabus.

अर्धवार्षिक मॉडल पेपर2022-23

कक्षा9 – विषय –हिंदी

समय- 3 घण्टे 15 मिनट                            पूर्णांक- 70

निर्देश- प्रारंभ के 15 मिनट परीक्षार्थियों के प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

  • सामान्य निर्देश
    1. प्रश्नपत्र दो खंडों में विभाजित है, खंड क एवं खंड ख।
    2. खंड- क में 20 अंक के 20 प्रश्न बहुविकल्पीय हैं जिनके उत्तर ओएमआर शीट पर देना है।
  • खंड- ख में 50 अंक के वर्णनात्मक प्रश्न दिए गए हैं, प्रत्येक प्रश्न के सम्मुख निर्धारित अंक अंकित हैं।
  1. विवरणात्मक प्रश्नों के उत्तर उत्तर-पुस्तिका पर लिखने हैं।

खण्ड- क

बहुविकल्पीय प्रश्न(OMR Sheet Based)

  1. द्विवेदी युग के निबंधकार हैं –
    1. बालकृष्ण भट्ट
    2. बद्रीनारायण चौधरी प्रेमघन
    3. महावीर प्रसाद द्विवेदी
    4. आचार्य रामचंद्र शुक्ल
  2. गोदान किस विधा की रचना है ?
    1. कहानी
    2. उपन्यास
    3. नाटक
    4. निबंध
  1. दीपदान एकांकी के लेखक कौन हैं ?
    1. रामकुमार वर्मा
    2. उपेंद्र नाथ अश्क
    3. विष्णु प्रभाकर
    4. सेठ गोविंद दास
  1. भारतेंदु युग के के प्रमुख लेखक थे-
    1. राधा कृष्ण दास
    2. महावीरप्रसाद द्विवेदी
    3. राजा शिवप्रसाद सितारे हिंद
    4. प्रताप नारायण श्रीवास्तव
  1. भक्तिकाल का एक अन्य नाम क्या है?
    1. मध्यकाल
    2. पूर्व मध्यकाल
    3. श्रृंगार काल
    4. वीरगाथा काल
  1. पृथ्वीराज रासो किसकी रचना है?
    1. दलपति विजय की
    2. चंदबरदाई की
    3. विद्यापति की
    4. मैथिलीशरण गुप्त की
  1. नींड का निर्माण फिर’ किसकी रचना हैं-
    1. हरिवंशराय बच्चन
    2. दिनकर
    3. निराला
    4. प्रसाद
  1. हे खग मृग हे मधुकर श्रेनी तुम देखिय सीता मृगनैनी।। पंक्तियों में कौन सा रस है?
  1. श्रृंगार रस
  2. वीर रस
  3. भक्ति रस
  4. वीभत्स रस
  1. मंगल भवन अमंगल हारीद्रवहु सु दशरथ अजिर विहारी।। में कौन सा छंद है –
    1. दोहा
    2. चौपाई
    3. सोरठा
    4. कुंडलिया
  1. ‘उधौ जोग जोग हम नाही|’, में कौन सा अलंकार है?
    1. रूपक
    2. उपमा
    3. उत्प्रेक्षा
    4. यमक

Class 9 Hindi Model Paper

  1. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
    1. उज्जवल
    2. उज्वल
    3. उज्ज्वल
    4. उजज्व
  1. निम्न में से कौन-सा चिन्ह अल्पविराम होता है ?
    1. ;
    2. ,
  1. निम्न में से बछड़े का तत्सम शब्द क्या है?
    1. वत्स
    2. वत्सला
    3. बछेड़ा
    4. बैल
  1. प्राचीन का विलोम क्या होगा?
    1. अर्वाचीन
    2. पुराना
    3. प्राचीनकाल
    4. जीर्ण
  1. अनल किसका पर्यायवाची शब्द है?
    1. चक्रवात
    2. पावस
    3. पवन
    4. अग्नि
  1. भरपेट शब्द में कौन सा समास है?
    1. कर्मधारय
    2. अव्ययीभाव
    3. बहुव्रीहि
    4. तत्पुरुष
  1. रामयो: में विभक्ति एवं वचन बताइए।
    1. प्रथमा द्विवचन
    2. द्वितीय द्विवचन
    3. षष्ठी द्विवचन
    4. सप्तमी बहुवचन
  1. गणेश: का सही संधि विच्छेद होगा –
    1. गन + ईश
    2. गण + ईश:
    3. गण +ईशा
    4. गण + ईश
  1. गम् धातु लृट् लकार प्रथम पुरुष एकवचन का रूप बताइए –
    1. गमिष्यति
    2. गमिष्यामि
    3. गच्छामि
    4. गमिष्या
  1. अमित: शिरसा खल्वाट: । रेखांकित पद में कौन सी विभक्ति है?
    1. द्वितीया विभक्ति
    2. तृतीया विभक्ति
    3. चतुर्थी विभक्ति
    4. पंचमी विभक्ति

खण्ड- ख

  1. निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

क) मोटर चली गई बूढ़ा कई मिनट तक मूर्ति की भांति निश्चल खड़ा। संसार में ऐसे मनुष्य में होते हैं , जो अपने आमोद प्रमोद के आगे किसी की जान की परवाह नहीं करते , शायद उसका उसे अब भी विश्वास ना आता था, सभ्य संसार इतना निर्मम इतना कठोर है , इसका ऐसा मर्म भेदी अनुभव अब तक ना हुआ था। वह उन पुराने जमाने के जीवों में था, जो लगी हुई आग को बुझाने, मुर्दे को कंधा देने,किसी के छप्पर को उठाने और किसी कलह को शांत करने के लिए सदैव तैयार रहते थे।

  1. मोटर चली गई मूर्ति की भांति निश्चल कौन खड़ा रहा?
  2. संसार में कैसे मनुष्य होते हैं?
  3. सभ्य संसार कैसा है?

अथवा

ख) सोनजुही में आज एक पीली कली लगी है। उसे देखकर अनायास ही उस छोटे जीव का स्मरण हो आया जो इस लता की सघन हरीतिमा में छिपकर बैठता था और फिर मेरे निकट पहुँचते ही कन्धे पर कूदकर मुझे चौका देता था तब मुझे कली की खोज रहती थी, पर आज उस लघुप्राणी की खोज है।

  1. उपर्युक्त गद्यांश के पाठ और लेखिका का नाम लिखिए।
  2. कौन कंधे पर कूदकर चौंका देता था?
  3. प्रस्तुत गद्यांश में लेखिका किसकी बात कर रही है? इस गद्यांश में वे किसे खोज रही है?

Class 9 Hindi Model Paper

  1. निम्नलिखित पद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

पायो जी मैं तो राम रतन धन पायो।

वस्तु अमोलक दी मेरे सतगुरु, कृपा कर अपनायो।

जनम जनम की पूंजी पाई जग में सभी खोवायो।

खर्चे ना ही कोई चोर ना लेवे, दिन दिन बढ़त सवायो।

सत की नाव खेवरिया सतगुरु,भव-सागर तर आयो ।

मीरा के प्रभु गिरिधर नागर, हरक हरक जस गायो।

  1. मीरा ने किस संपदा को प्राप्त कर लिया है?
  2. कौन सी पूंजी खर्च करने पर भी कम नहीं होती है और ना इसे चोर ही चुरा सकता है?
  3. मीरा ने किस सागर को पार कर लिया है?

अथवा

है बिखेर देती वसुंधरा, मोती सबके सोने पर,

रवि बटोर लेता है उनको, सदा सबेरा होने पर।

और विरामदायिनी अपनी संध्या को दे जाता है,

शून्य श्याम तनु जिससे उसका नया रूप झलकाता है।”

  1. प्रस्तुत पंक्तियों का सन्दर्भ लिखिए।
  2. प्रातःकाल होने पर मोतियों को कौन बटोरकर रख लेता है?
  3. प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?

Class 9 Hindi Model Paper

  1. क) निम्नलिखित संस्कृत गद्यांश में से किसी एक का संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद अपने शब्दों में कीजिए –

सतां सज्जनानाम् आचार: सदाचार: । ये जनाः सद् एव विचारयन्ति, सद् एव आचरन्ति च, ते एव सज्जना: भवन्ति। सज्जनाः यथा आचरन्ति तथैवाचरणं सदाचारः भवति । सदाचारेणैव सज्जनाः स्वकीयानि इन्द्रियाणि वशे कृत्वा सर्वैः सह शिष्टं व्यवहारं कुर्वन्ति।

अथवा

रामदास: नारायणपुरे निवसति । सः नित्य ब्राह्मे मुहूर्त्ते उत्थाय नित्यकर्माणि करोति, नारायणं स्मरति, ततः परं पशुभ्यः घासं ददाति। अनन्तरं पुत्रेण सह सः क्षेत्राणि गच्छति तत्र सः कठिनं श्रमं करोति। तस्य श्रमेण निरीक्षणेन च कृषौ प्रभूतम् अन्नम् उत्पद्यते। तस्य पशवः हृष्ट-पुष्टाङ्गाः सन्ति, गृहं च धनधान्यादिपूर्णम् अस्ति

ख) निम्नलिखित संस्कृत पद्यांशों में से किसी एक का संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद कीजिए –

धर्मज्ञः सत्यसन्धश्च प्रजानां च हिते रतः ।

यशस्वी ज्ञानसम्पन्नः शुचिर्वश्यः समाधिमान् ।।

अथवा

चक्षुषा मनसा वाचा कर्मणा च चतुर्विधम् ।

प्रसादयति या लोक तं लोको न प्रसीदति ।।

  1. दीपदान एकांकी अथवा लक्ष्मी का स्वागत एकांकी के कथा संगठन पर अपने विचार प्रकट कीजिए।

अथवा

लक्ष्मी का स्वागत एकांकी के प्रमुख पात्र का चरित्र चित्रण कीजिए।

क) निम्नलिखित में से किसी एक लेखक का जीवन परिचय देते हुए उनकी किन्ही दो रचनाओं के नाम लिखिए-

  1. प्रेमचंद
  2. हजारी प्रसाद द्विवेदी
  3. महादेवी वर्मा

ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक का जीवन परिचय देते हुए उनकी किन्ही दो रचनाओं का उल्लेख कीजिए –

  1. कबीर दास
  2. मीराबाई 
  3. जयशंकर प्रसाद
  1. अपनी पाठ्य पुस्तक से कंठस्थ किया हुआ कोई एक श्लोक लिखिए, जो इस प्रश्न पत्र में न आया हो।
  1. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो के उत्तर संस्कृत में दीजिए-
    1. रामदास: कुत्र निवसति ?
    2. क्रोध केन जयेत्?
    3. राम: कस्मिन वंशे उत्पन्न: आसीत?
    4. असतो मा ———– गमय?

      Class 9 Hindi Model Paper

  1. निम्नलिखित मुहावरे एवं लोकोक्तियां में से किसी एक का अर्थ बताते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए –
    1. अन्धो में काना राजा
    2. आंखों का तारा होना
    3. ऊंट के मुंह में जीरा
    4. मान न मान मैं तेरा मेहमान
  1. निम्न में से किन्ही दो वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद कीजिए-
    1. तुम जाते हो|
    2. राम पढ़ता है|
    3. बालिका जायेगी|
    4. बालिका पढ़ती है।
    5. वे दोनों जाते हैं।
  1. आर्थिक विषमता के कारण शुल्क मुक्ति हेतु अपने प्रधानाचार्य को एक पत्र लिखिए

अथवा

प्रधानाचार्य को संबोधित करते हुए एक प्रार्थना पत्र लिखिए, जिसमें 3 दिन का आकस्मिक अवकाश मांगा गया हो।

Important Links:- 

Download Model Papers of All Subjects Class 9, 10, 11, 12

Click Here

UP Board Official Website Direct Link 

Click Here

UP Board Solution of All Subjects

Click Here

UP Board Latest News and Updates

Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected ! Copyright Content!