यूपी पुलिस भर्ती: 60 हजार पदों के लिए 50 लाख आवेदन जिसमे 15 लाख महिलायों ने भी ठोकी ताल पढ़िए पूरी खबर (UP Police Recruitment: 50 lakh applications for 60 thousand, 15 lakh women also participated, full news)
Indian News Plus: उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती ने रचा इतिहास, पहली बार आए इतनी बड़ी संख्या में आवेदन, 15 लाख से अधिक महिलाओं ने भी भरे फॉर्म। UPP (उत्तर प्रदेश पुलिस) में सिपाही के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती के लिए 50 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। इसके साथ ही सबसे बड़ी संख्या में होने वाली सिपाही भर्ती में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या ने भी इतिहास रच दिया है। खास बात यह है कि सिपाही बनने के लिए 15 लाख महिलाओं ने आवेदन किए हैं। आरक्षण के मुताबिक करीब 12 हजार महिलाओं को सिपाही बनने का मौका मिलेगा।
UPP (उत्तर प्रदेश पुलिस) भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात 12 बजे सिपाही भर्ती के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो को लॉक कर दिया गया। अब 20 जनवरी तक शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन किया जा सकता है। विंडो लॉक करते वक्त 50,14,924 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके थे।
दो से तीन पाली में होगी :
बोर्ड ने इस भर्ती में करीब 32 लाख आवेदन की संभावना जताई थी, जिसके बाद पूरे प्रदेश में 18 फरवरी को प्रस्तावित लिखित परीक्षा के लिए 6500 से अधिक केंद्र बनाने की तैयारी की गई थी। अब 50 लाख से अधिक आवेदन के बाद दो से तीन पालियों में परीक्षा की योजना बनाई जा रही है।
एक पद के लिए होंगे 83 उम्मीदवार:
सिपाही के एक पद के लिए करीब 83 दावेदार हो चुके हैं। आवेदन करने बालों में करीब 35 लाख पुरुष व 15 लाख महिलाएं हैं। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुलिस का हिस्सा बनने के लिए आवेदन किया है। इस भर्ती के बाद यूपी पुलिस सबसे ज्यादा महिला कर्मियों वाला पुलिस क्ल बन जाएगा। महिला सिपाही के एक पद के लिए 125 दावेदार हैं। जिससे पता चलता है की पुरुषों की अपेछा महिलाओं में ज्यादा प्रतिस्पर्धा है।